आलस कैसे दूर करें » Love Define

आलस कैसे दूर करें

आज कल की दुनिया में आलस के कारण सभी काम अधूरे रह जाते हैं। सफलता को प्राप्त करने के लिए लोगो को आजकल बहुत से अवसर मिल रहे हैं। लोग इन अवसरों का प्रयोग करके सफलता की ओर आगे बढ़ते चले जा रहे हैं परंतु सफलता के रास्ते में एक बहुत बड़ा पत्थर आ चुका है और उस पत्थर का नाम है– आलस। इसलिए आज हम बात करेंगे कि आलस कैसे दूर करें.

जीवन में तरक्की प्राप्त करने के लिए स्फूर्ति और चुस्ती का होना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि इसी के कारण इंसान एक्टिव बना रहता है और उसे हर काम करने का इच्छुक रहता है।

आलसी इंसान हमेशा निष्क्रिय सा पड़ा रहता है। ऐसे इंसान को किसी भी काम में मन नहीं लगता और ना ही मनोयोग से वह किसी काम को कर पाता है। यह सब उसके आलस के कारण ही होता है।

आलस तो हमेशा ही मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है। जो कि आज भी है और भविष्य में भी रहेगा। लगभग ऐसा होता है कि काम करते समय सुस्ती हमे चारों ओर से घेर लेती है।

सुस्ती और आलस का हमारे काम पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। इनकी वजह से न तो काम में मन लगता है और काम गलत भी हो जाता है।

तो दोस्तों, आज हम आपको इसी आलस और सुस्ती को दूर करने के बारे में ही बताएंगे। आलस के कारण क्या होते है और आलस को दूर कैसे करते हैं।

आलस के काफी कारण होते हैं तो आइए कुछ इन कारणों के बारे में बात करते हैं:–

आलस के कारण क्या होते है

⇒ आलस आने का सबसे बड़ा कारण तो नींद ही है। नींद पूरी न होने के कारण व्यक्ति दिनभर आलस को अपने दिमाग और शरीर में महसूस करता है।

दूसरा कारण है नेगेटिव थिंकिंग। नकारात्मक सोच रखने से भी व्यक्ति को आलस आने लगता है। क्योंकि नेगेटिव थिंकिंग और आलस दोनों एक साथ ही रहते हैं।

एक कारण यह भी है कि यदि व्यक्ति खाना ज्यादा खा ले या दिन में समय पर खाना नहीं खाएगा तो भी आलस उसे घेर लेगा और दिन भर परेशान करेगा।

आलस कैसे दूर करें

अगर आप अपने काम को अपना गोल नहीं बनाएंगे तब भी आपको आलस आएगा क्योंकि जिस काम में पूर्ण ध्यान ही ना हो वहां पर आलस ही आता है।

छोटे से छोटे काम को भी बड़ा समझने से आलस आपको पकड़ लेता है और कोई भी काम करने का मन नहीं करता है।

समय पर न सोने और उठने के कारण भी व्यक्ति में आलस प्रतीत होता है।

आलस कैसे दूर करें

किसी भी कार्य को लगातार नहीं करना चाहिए। लगातार काम करने से व्यक्ति को थकान होगी और आलस आएगा। काम करते समय व्यक्ति को बीच-बीच में ब्रेक या रेस्ट ले लेना चाहिए।

ऐसा करने से अलसी पन आपके पास नहीं आएगा और आपको काम करने में भी कोई दुविधा नहीं आएगी।

नींद को पूरा करना बहुत आवश्यक है। समय पर सोने और समय पर उठने से व्यक्ति में कोई आलस नहीं आएगा और वह अपना काम पूर्ण रूप से सही कर पाएगा। नींद पूरी होने से व्यक्ति को कार्य के बीच में नींद नहीं आएगी।

अगर आप चाहते हैं कि आलस आपके पास ना आए तो आपको एक समय में एक ही कार्य करना होगा। कुछ लोग बहुत से कार्य एक ही दिन में निपटा देना चाहते हैं किंतु जब वह कार्य को पूरा करने की शुरुआत करते हैं तब इतने सारे कार्यों को देख कर उन्हें आलस आ जाता है। अतः एक बार में एक ही कार्य करें।

आलस कैसे दूर करें

आप सबने यह तो सुना ही होगा की Time is money 

तो दोस्तों जब भी आपको आलस आए का जो समय आलस की वजह से खराब हो रहा है, उसके बारे में आप यह सोच लीजिए कि जितना समय आप अपना व्यर्थ कर रहे हैं उतना ही आपका पैसा भी बर्बाद हो रहा है।

रोज जल्दी सुबह उठकर व्यायाम करना बहुत आवश्यक है। व्यायाम न करने से भी व्यक्ति में आलस बहुत आता है और व्यक्ति पूरा दिन उबासिया लेता रहता है। इसलिए दोस्तों हर दिन व्यायाम करें।

व्यक्ति के जीवन में एक ना एक लक्ष्य तो होता ही है। यदि आपका भी कोई गोल है तो उसके बारे में सोचें और अपने काम पर लग जाइए। यदि आपका कोई लक्ष्य नहीं है तो उसे भी बनाइए। उचित लक्ष्य निर्धारित करने से आपको कुछ नए की उम्मीद रहेगी।

अपने खान–पान पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। कुछ ऐसी चीजें का सेवन जरूर करें जिससे आलस ना आए जैसे कि दही, सॉफ, दलिया, पानी और अन्य पेय पदार्थ। इनका सेवन करने से शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होता है और आलस से दूर रखता है।

व्यक्ति को अपनी हर रोज की दिनचर्या जरूर निर्धारित करनी चाहिए ताकि आप व्यस्त रहे और पूरे दिन उस schedule के अनुसार काम करते रहें। इससे आपको बिल्कुल भी आलस नहीं आएगा।

अपने किसी भी कार्य को टालना छोड़ दें (avoid procrastination) क्योंकि काम को टालना भी आलस पन कहलाता है।

जो व्यक्ति काम को डालता है उसे आलसी इन्सान जाता है यानी कि आलसी लोग। अपने कार्य को टालते रहने से कार्य पूरा नहीं होता बल्कि टालने की आदत हो जाती है इसलिए कार्य को डालना बंद करें।

निष्कर्ष:

तो दोस्तों, मुझे यकीन है कि आपको यह टॉपिक अवश्य समझ आया होगा। जो भी मैंने आपको इस टॉपिक में बताया है वह आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

हमने आपको आज बताया की आलस के क्या कारण होते हैं और आलस कैसे दूर करें , यह टिप्पणियां अपनाने से आप आलस को दूर कर सकते हैं। यदि आपको इसमें कुछ न समझ आया हो तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं तथा इसे अपने दोस्तो साथ भी शेयर करे।

और पढ़ें:

1 thought on “आलस कैसे दूर करें”

Leave a Comment