15 बातें जिनसे पता चलता है कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद है

15 बातें जिनसे पता चलता है कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद है

युवा लड़कों के मन में इस बात को लेकर उलझन चलती ही रहती है कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद है या लड़कियों को किस तरह के लड़के ज्यादा अच्छे लगते हैं. तो चलिए इस लेख में आपका उलझन दूर करते हैं और बताते हैं कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद होते हैं.

किसी भी लड़की के मन को पढ़ना बहुत ही मुश्किल काम है. वैसे भी हर लड़की एक जैसी नहीं होती, सबकी अपनी एक अलग सोच होती है. इसलिए पक्के तौर पर तो यह कोई नहीं बता सकता कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं.

पर कुछ बेसिक चीजें हैं जिन पर हर लड़की का ध्यान जाता है. अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हो और उसे अपना बनाना चाहते हो तो उसे प्रपोज करने से पहले ही यह जान लेना चाहिए कि लड़कियां किस टाइप के लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं.

आप भी खुद में सुधार करके ठीक वैसा ही बनने की कोशिश कीजिए। इससे आपको एक प्लस पॉइंट मिलेगा और लड़की की तरफ से हां की संभावना में इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें: खुद को आकर्षित कैसे बनाएं

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कुछ लड़के छिछोरे किस्म के होते हैं और कुछ लड़के शांत स्वभाव के भी होते हैं. तो ऐसे में कई लड़के यह समझने लगते हैं कि वह अपने छिछोरापन से लड़कियों को पटा लेंगे लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता, यह गलत स्वभाव लड़कियों को अच्छा नहीं लगता।

लड़कियों की सोच लड़कों के प्रति कई बातों पर निर्भर करती है. लड़कियां लड़कों में कुछ ऐसी खूबी ढूंढती है जो उन्हें पसंद आए.

लड़कियों को कैसे लड़के पसंद है

आप सोच रहे होंगे कि लड़कियां लड़कों में क्या-क्या देखती हैं. तो सुनिए वह आपकी शक्ल सूरत देखे या ना देखे पर आप के गुणों को जरूर देखती है 

अगर आपके पास बहुत ज्यादा पैसा नहीं है या आप बहुत ज्यादा सुंदर नहीं है तो चल सकता है. लेकिन अगर आप के गुण अच्छे नहीं हैं तो ज्यादातर लड़कियां आपको अस्वीकार ही करेंगी। तो चलिए जानते हैं कि लड़कियां कैसे लड़कों को पसंद करती हैं और उन्हें लड़कों की कौन-कौन सी खूबियां अच्छी लगती हैं.

यह भी पढ़ें: 9 संकेत, आपका पार्टनर आपसे प्यार नहीं करता

गजब के हास्यवृत्ति वाले 

लड़कियों को कैसे लड़के पसंद है

सेंस ऑफ ह्यूमर का मतलब होता है हास्यवृत्ति। मतलब जो लड़के खुद भी हंसते मुस्कुराते रहते हैं, अपने मजाकिया अंदाज और बातों से दूसरों को भी हंसाते रहते हैं, वह लड़कियों को बहुत अच्छे लगते हैं. क्योंकि हसना और खुश रहना कौन नहीं चाहता।

दोस्तो, हर लड़की एक ऐसे लड़के से दोस्ती करना चाहती है जो बहुत ही खुशमिजाज़ हो. यहां तक कि जो लड़कियां खुद बहुत काम बोलती हैं शर्मीली होती हैं वो लड़कियां भी ऐसे लड़कों से बात करने में रूचि रखती हैं.

इसलिए जो लड़के हास्यवृत्ति वाले होते हैं वो लड़के लड़कियों को ज्यादा अपनी तरफ खींचते हैं. क्योंकि वो लड़कियों को खुश रख पाते हैं और जिनके साथ लड़कियां खुश रहेंगी वो उसके साथ ज्यादा रहना चाहेंगी।

जिन का पहनावा अच्छा हो

लड़कियों को कैसे लड़के पसंद है

अगर आप जानना चाहते हैं कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद होते हैं तो सबसे पहले अपने पहनावे पर ध्यान दीजिए। लड़कियों का ध्यान सबसे पहले किसी भी लड़के की ड्रेसिंग सेंस पर जाता है.

अगर आप हमेशा यूं ही ऐसे वैसे या मैले-कुचैले कपड़े पहन कर घूमते रहते हैं तो आप लड़कियों की पसंद नहीं हो सकते। क्योंकि लड़कियों को ऐसे लड़के अच्छे लगते हैं जो हमेशा अच्छे और साफ-सुथरे कपड़े पहनते हैं.

लड़कियां हर एक चीज नोटिस करती है कि लड़का किस तरह का जींस या पैंट पहना हुआ है. क्या शर्ट या टीशर्ट पहना हुआ है, कैसी घड़ी पहनी है और कैसे जूते पहने हुए हैं.

प्यार और प्रवाह करने वाले

लड़कियां हमेशा कोई ऐसा लड़का ढूंढना चाहती हैं जिसका स्वभाव बहुत ही केयरिंग और लविंग हो. जिन लड़कों के नाक पर हमेशा गुस्सा धरा रहता है और जो चिरचिरी स्वभाव के होते हैं लड़कियां उनसे दूर ही रहना पसंद करती हैं.

जिनका व्यवहार अच्छा हो

अगर आप अक्सर सबके साथ दुर्व्यवहार करते हैं तो आपको इस विषय पर दिमाग लगाने की जरूरत ही नहीं की लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं. क्योंकि लड़कियां ऐसे लड़कों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती.

जो किसी प्रकार का नशा ना करे

90% से ज्यादा लड़कियां किसी ऐसे लड़के के साथ दोस्ती करना चाहती हैं जो किसी प्रकार का नशा ना करता हो, नशा चाहे कैसा भी हो. चाहे वह शराब हो बीड़ी सिगरेट हो या फिर गुटखा वगैरा.

इनोसेंट लड़के 

हालांकि लड़कियों को स्मार्ट और इंटेलिजेंट लड़के पसंद हैं पर वह ऐसे लड़कों से भी बचने का प्रयास करती हैं जो बहुत ज्यादा दिमाग लगाते हैं. मतलब जो कुछ ज्यादा ही चालाक होते हैं और हर बात में अपनी चतुराई का नमूना पेश करने की कोशिश करते हैं.

लड़कियां चाहती हैं कि जिस लड़के के साथ वह जुड़े वह दिल से उस रिश्ते को निभाएं, दिमाग से नहीं। यही कारण है कि इनोसेंट लड़के लड़कियों को ज्यादा अच्छे लगते हैं. अगर आप स्मार्ट होने के साथ-साथ इनोसेंट भी हैं तो आप सही जा रहे हैं.

स्मार्ट और बुद्धिमान

अगर आप स्मार्ट और इंटेलिजेंट हैं तो आपको सोचने की जरूरत ही नहीं की लड़कियों को कैसे लड़के पसंद हैं. क्योंकि यही वह गुण हैं जिन्हें लड़की हाथों-हाथ लेती हैं.

कहने का मतलब यह है कि लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड में सबसे पहले यही खूबियां देखना पसंद करती हैं. बेवकूफ और बचकानी हरकतें करने वाले लड़कों के साथ कोई भी लड़की दोस्ती नहीं करना चाहती। जो लड़के स्मार्ट और इंटेलिजेंट होते हैं उसके चांस अन्य लड़कों से बहुत ज्यादा हो जाते हैं. 

जो डरपोक ना हो

लड़कियां ऐसे लड़कों से दोस्ती करना चाहती हैं जो बहादुर हो. किसी भी डरपोक लड़के के साथ कोई लड़की दोस्ती नहीं करना चाहेगी। क्योंकि हर लड़की चाहती है कि जिस लड़के के साथ हो रहे वह उसके साथ अपने आप को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करें। 

बात करने का तरीका

लड़कियों को कैसे लड़के पसंद है

किसी लड़के का बात करने का तरीका कैसा होता है इस पर लड़कियां सबसे अधिक ध्यान देती हैं क्योंकि कोई भी लड़का अपनी बात करने के तरीकों से लड़कियों को तुरंत प्रभावित कर सकता है.

यह ऐसा तरीका है जिससे लड़कियां सबसे अधिक प्रभावित होती है. अगर आप के बात करने का तरीका काफी अच्छा है तो आपका लड़कियों की पसंद का 90% हिस्सा सफल हो जाता है.

बात कर अगर आप अपने लुक, स्मार्टनेस या अन्य किसी चीज में विफल भी होते हो तो आपके बात करने के तरीकों से आपको लड़कियां ज्यादा पसंद करती है.

जो घरेलू कामकाज में इंटरेस्ट लेते हो 

अगर आप छोटे-मोटे घरेलू काम काजो में रूचि लेते हैं या आप करते रहते हैं तो यह आपके एक लिए प्लस पॉइंट हो सकता है. क्योंकि लड़कियां ऐसे लड़के पसंद करती हैं जो घर के कामकाज में हाथ बंटाते हैं.

फिट बॉडी वाले लड़के

फिटनेस किसी भी लड़के की पर्सनैलिटी में चार चांद लगाती हैं और लड़कियां भी इस चीज पर खूब ध्यान देती हैं. अगर आप बिल्कुल फिट बॉडी के मालिक हैं तो यकीन मानिए लड़की आपको मना नहीं कर पाएगी।

क्योंकि ऐसा ही लड़का तो वह चाहती है. लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते जिनकी तोंद बाहर निकली हुई हो और जो चर्बी का भंडार हो. आजकल तो वैसे भी लीन बॉडी और सिक्स पैक का जमाना है. चलिए ऐसी बॉडी भले ही ना हो पर फ्लैट स्टमक और अच्छी फिटनेस जरूर होनी चाहिए।

जो इज्जत करना जानते हो 

लड़कियों को कैसे लड़के पसंद है

लड़के सोचते तो रहते हैं कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद हैं पर खुद के गिरेबान में झांक कर नहीं देखते। अगर आप लड़कियों की इज्जत करना नहीं जानते और अक्सर लड़कियों के साथ अटपटी हरकतें करते रहते हैं तो आप उनकी पसंद कभी नहीं हो सकते।

सबसे पहले लड़की की इज्जत करना सीखिए, उसकी भावनाओं की कदर करना शुरू कीजिए। लड़की चाहे कोई भी हो उसकी इज्जत उसके लिए सबसे पहले आती है. 

जिनमें भरपूर आत्मविश्वास हो 

आत्मविश्वास वो चीज है जो आपको दूसरों लड़कों से अलग करता है. जिन लड़कों में आत्मविश्वास की कमी होती है और जो हमेशा नकारात्मक बातें करते रहते हैं, ऐसे लड़कों से लड़कियां बचना चाहती हैं.

लेकिन अगर आप आत्मविश्वास से भरपूर हैं और यह हमेशा आपके चेहरे और बातों से झलकता है तो आप किसी भी लड़की को आसानी से पसंद आ सकते हैं, बस आपको उसे बताने की देर है. लड़कियों को अच्छा लगना चाहते हैं तो अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं। 

दूसरों की मदद करने वाले 

हेल्पफुल नेचर वाले लड़के लड़कियों की पहली पसंद होते हैं. उन्हें अच्छा लगता है यह देखकर कि कोई लड़का सबकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है. 

अपने काम पर ध्यान देने वाले 

जो लड़के आवारागर्दी करते फिरते हैं लड़कियां उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करती। हालांकि अपने मन ही मन तो वह डॉन होते हैं पर असल में लड़कियां उन्हें टपोरी टाइप और चवन्नीछाप ही समझती हैं.

लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं जिनका अपनी लाइफ में कोई मकसद होता है. ऐसे लड़के जिनका ध्यान हमेशा अपने लक्ष्य पर होता है और जो उसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लड़कियों की पहली पसंद होते हैं. 

और पढ़ें:

1 thought on “15 बातें जिनसे पता चलता है कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद है”

Leave a Comment